फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: शख्स ने बेजुबान कुत्ते को डंडे से बुरी तरह पीटा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Fri, 13 Nov 2026 01:19 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

घटना फरीदाबाद के एनआईटी स्थित संजय एन्क्लेव की गली नंबर-6 की है। यहां एक व्यक्ति  बेजुबान कुत्ते को डंडे से बुरी तरह पीटने लगता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में व्यक्ति लगातार कुत्ते पर डंडे बरसाता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के एनआईटी स्थित संजय एन्क्लेव की गली नंबर-6 में एक व्यक्ति द्वारा बेजुबान कुत्ते को डंडे से बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। पूरी घटना गली में मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में व्यक्ति लगातार कुत्ते पर डंडे बरसाता दिखाई दे रहा है, जबकि आसपास के लोग उसे ऐसा करने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


घर से डंडा लेकर निकला, कुत्ते को पीटना शुरू किया
पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में दी गई शिकायत के मुताबिक, कुत्ते को पीटने वाले व्यक्ति का नाम समीर खान बताया गया है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि समीर खान अपने घर से हाथ में डंडा लेकर बाहर निकलता है। मकान से कुछ दूरी पर दो कुत्ते बैठे हुए दिखाई देते हैं। वह उनके पास पहुंचकर डंडे से कुत्तों को पीटना शुरू कर देता है। डंडों की मार से कुत्ता भौंकने लगता है, लेकिन इसके बावजूद व्यक्ति उसे पीटता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें