फरीदाबाद। नीलम-बाटा रोड पर सड़क के बीचोंबीच पेड़ की एक बड़ी और भारी टहनी टूटकर लटकी हुई है। टहनी सड़क के काफी हिस्से में फैली होने के कारण वाहन चालकों को इसके नीचे से निकलना पड़ रहा है। इससे यहां कभी भी हादसा होने का खतरा बना हुआ है। यदि भारी टहनी अचानक नीचे गिरती है तो इसकी चपेट में वाहन और राहगीर आ सकते हैं।
रात के समय समस्या और गंभीर हो जाती है। अंधेरे में दूर से सड़क पर लटकी टहनी स्पष्ट दिखाई नहीं देने के कारण वाहन चालक अचानक इसके पास पहुंच सकते हैं। ऐसे में वाहन के टहनी से टकराने या संतुलन बिगड़ने की आशंका बनी रहती है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति अधिक जोखिम भरी है। संवाद