फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संघ के शताब्दी वर्ष पर जिले में मनाया गया भव्य विजयादशमी उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच उपनगरों में हजारों लोगों की रही सहभागिता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर फरीदाबाद महानगर में विजयादशमी उत्सव को श्रद्धा, अनुशासन और उत्साह के साथ मनाया गया। महानगर के विभिन्न उपनगरों महाराणा प्रताप नगर, तिलपत, भगवान उपनगर, सूर्य नगर, सरस्वती उपनगर तथा दयानंद नगर में एक साथ हुए आयोजनों में संघ के हजारों स्वयंसेवक मौजूद रहे। समाज के विभिन्न वर्गों, शिक्षाविदों, उद्योगपतियों और नागरिकों ने भी उत्सव में भाग लिया।

सेक्टर-11 स्थित छोटू राम पार्क में हुए मुख्य समारोह में विक्टोरा ग्रुप के एमडी एस.एस. बांगा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि संगठन, अनुशासन और सेवा की भावना ही भारत को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाती है। मुख्य वक्ता प्रदीप डिमरी, महानगर सह कार्यवाह ने विजयादशमी को सत्य, धर्म और न्याय की विजय का प्रतीक बताते हुए स्वयंसेवकों को शिक्षा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता की दिशा में सक्रिय होने का आह्वान किया। इस आयोजन में 184 स्वयंसेवक तथा 154 नागरिक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



तिलपत में वी.के. इंटरनेशनल स्कूल में हुए कार्यक्रम में वीरभान शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट आईएमटी मुख्य अतिथि रहे। यहां 99 स्वयंसेवक और 29 नागरिक शामिल हुए। सेवा भारती द्वारा स्वदेशी उत्पादों का स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहा। इसी प्रकार सूर्य नगर सरस्वती उपनगर की श्रीकृष्णा शाखा और दयानंद नगर में हॉकी ग्राउंड में सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे। सभी शाखाओं में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें