फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-23 में आधुनिक सुविधाओं वाला राजकीय महाविद्यालय बनाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से 55 करोड़ रुपये किए गए ट्रांसफर, पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सेक्टर-23 में आधुनिक सुविधाओं से लैस राजकीय महाविद्यालय बनाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (एचपीजीसीएल) की ओर से पांच एकड़ जमीन उच्च शिक्षा विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से 55 करोड़ रुपये विभाग को ट्रांसफर किए गए हैं। इसका खाका तैयार करने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई है।
करीब दो वर्ष पहले प्रदेश सरकार की ओर से सेक्टर-23 में राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की गई थी। दो दिन पहले एचपीजीसीएल की पांच एकड़ जमीन उच्च शिक्षा निदेशालय को स्थानांतरित कर दी गई है। इस महाविद्यालय के लिए जमीन ट्रांसफर का मामला पिछले कई वर्षों से लंबित था। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जमीन की एवज में करीब 55 करोड़ रुपये विभाग को ट्रांसफर कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नक्शा पास होने के बाद दो साल में तैयार किया जाएगा भवन
महाविद्यालय के भवन का खाका तैयार करने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग को सौंपी गई है। नक्शा पास होने के बाद दो साल में भवन बनाकर तैयार किया जाएगा। आवंटित पांच एकड़ भूमि पर आधुनिक सुविधाओं से लैस महाविद्यालय का निर्माण किया जाएगा। इसमें विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय की अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, डिजिटल क्लासरूम, पुस्तकालय, खेल का मैदान, कंप्यूटर लैब और विद्यार्थियों के लिए अन्य सुविधाएं होंगी। यहां शैक्षणिक गतिविधियों, सांस्कृतिक और सामाजिक विकास के लिए एक केंद्र भी बनाया जाएगा।





वर्जन
महाविद्यालय के लिए जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। एचपीजीसीएल की ओर से जमीन हस्तांतरित कर दी गई है। - डॉ. सुनिधी, उच्च शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें