फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सांस्कृतिक महोत्सव में दिखेगी हरियाणवी संस्कृति की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में राजकीय स्कूल की 46 टीमें लेंगी हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा निदेशालय की ओर से अगले सप्ताह जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें खंड स्तर पर विजेता 46 स्कूल की टीमें हिस्सा लेंगीं। विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें हरियाणवी सांस्कृति की झलक दिखाई देगी। सामूहिक लोक नृत्य, एकल रागिनी गायन गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
उत्सव के दौरान दो ग्रुप बनाए जाएंगे। पहली ग्रुप में छठी से आठवीं कक्षा के छात्र होंगे, जबकि दूसरे ग्रुप में नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के ही विद्यार्थी प्रतिभागिता कर सकेंगे। कक्षा छठी से आठवीं में तीनों ही गतिविधियों के लिए अधिकतम 27 विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। इसी प्रकार नौवीं से बारहवीं कक्षा के भी अधिकतम 27 विद्यार्थी तीनों गतिविधियों के लिए भाग ले सकेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र ही हिस्सा ले सकेंगे। सांस्कृतिक महोत्सव में हरियाणवी लोक समूह नृत्य, हरियाणवी लोक एकल नृत्य व रागिनी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति लाइव म्यूजिक पर दी जाएगी।
विज्ञापन


हर गतिविधि में चार छात्रों को मिलेंगे पुरस्कार
जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में हर गतिविधि के लिए चार छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसमें सामूहिक लोक नृत्य में प्रथम स्थान के लिए आठ हजार, द्वितीय के लिए छह हजार, तृतीय स्थान के लिए चार हजार तथा सांत्वना पुरस्कार के लिए एक हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। एकल नृत्य व रागिनी में प्रथम स्थान के लिए 3100, द्वितीय स्थान के लिए 2100, तृतीय स्थान के लिए 1500 तथा सांत्वना पुरस्कार के लिए एक हजार रुपये दिए जाएंगे। जिला स्तर पर विजेता रहने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उत्सव के आयोजन को लेकर नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर दी है।
विज्ञापन


सांस्कृतिक उत्सव को सफल बनाने के लिए जल्द ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। इसमें खंड स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीमें हिस्सा लेंगी। -आशा दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें