फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हाईटेंशन तारों को हटाने के लिए विभाग संयुक्त रूप से करेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
तारों के नीचे अवैध निर्माण करने वाले मालिकों को भेजा जाएगा नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पॉश इलाकों से जा रहे बिजली के हाईटेंशन तारों को हटाने के लिए कई विभाग मिलकर काम करेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग, उद्योग, स्वास्थ्य विभाग और बिजली विभाग एक साथ मिलकर काम करेंगे। साथ ही बिजली विभाग हाईटेंशन तारों के नीचे अवैध निर्माण करने वाले मालिकों को भी नोटिस भेजने की तैयारी में है। सरकार स्कूल और इमारतों के ऊपर से जा रही हाईटेंशन तार को हटाने के कई बार आदेश दे चुकी है, लेकिन अब तक बिजली विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

जिले में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे हादसों को रोकने और हाईटेंशन तारों को जल्द शिफ्ट किया जा सके, उसके लिए सभी विभाग मिलकर काम करेंगे। दरअसल जिले के अधिकतर कॉलोनियों, सेक्टरों और स्कूलों के पास से हाईटेंशन तारें जा रही हैं। एनआईटी, बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद, ग्रेटर फरीदाबाद के अलावा अन्य इलाकों में बिजली निगम की ओर से तार के गुच्छे पोल पर लटकाए गए हैं। जिसकी शिकायतें भी आए दिन लोगों द्वारा विभाग को की जाती हैं। इस संबंध में बिजली निगम के एसई नरेश कक्कड़ का कहना है कि सभी पॉश इलाके और स्कूलों के ऊपर से जा रहीं बिजली की हाईटेंशन तारों को हटवाने के आदेश आए हैं। इसके लिए चार विभागों को मिलकर काम करना है। इस पर अलग-अलग विभागों से सुझाव मांगे गए हैं। इन सुझावों के बाद ही इस अभियान पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें