फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गैस पाइपलाइन में रिसाव से रसोई में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में मची अफरातफरी, सामान जला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। फरीदाबाद के छांयसा गांव में बृहस्पतिवार देर शाम एक बड़ा हादसा टल गया। गांव निवासी धनल सिंह के घर की रसोई में गैस की पाइपलाइन में रिसाव के कारण अचानक आग लग गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार शाम करीब सात बजे परिवार का एक सदस्य खाना बनाने के लिए रसोई में गया। जैसे ही चूल्हा ऑन कर गैस लाइटर से आग जलाई , उसी दौरान पाइपलाइन से निकल रही गैस ने आग पकड़ ली। अचानक लपटें उठने लगीं और आग तेजी से रसोई में फैल गई। रसोई में रखा कुछ घरेलू सामान भी आग की चपेट में आ गया। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस व संबंधित विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही गेल (इंडिया) लिमिटेड की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और न ही परिवार का कोई सदस्य घायल हुआ। घटना की सूचना पर छांयसा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव के कारण आग लगना सामने आया है। जिस स्थान से गैस लीक हो रही थी, वहां संबंधित कंपनी के कर्मचारियों को बुलाकर पहले गैस सप्लाई बंद करवाई गई और बाद में पाइपलाइन की मरम्मत कराई गई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी गैस रिसाव की आशंका हो तो तुरंत संबंधित कंपनी और पुलिस को सूचना दें, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें