फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुंबई पुलिस का अधिकारी बन ठगी करने वाला बुलंदशहर से धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को कॉल कर रुपये ट्रांसफर कराता, फिर खाते से निकाल लेता
विज्ञापन

एक दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुंबई पुलिस का अधिकारी बनकर केस का डर दिखा ठगी करने वाले आरोपी को यूपी बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी चेतन कुमार बुलंदशहर के डीएम रोड का रहने वाला है। आरोपी खुद ही लोगों को कॉल कर खाते में रुपये ट्रांसफर कराता। फिर रुपयों को खाते से निकाल लेता था। इसने जीएनएम का कोर्स भी किया हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है।

मुंबई पुलिस का अधिकारी बनकर 1,13,999 रुपये की ठगी की ये वारदात हुई थी। मामले में बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी। जिसमें कहा गया कि 30 सितंबर 2024 को उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताया और कहा की उसका नाम धन शोधन केस में आया है और पुलिस आपको गिरफ्तार करने आ रही है। इसके बाद आरोपी ने उसके खाते में जमा पैसों को उनके बताए खातों में भेजने को कहा। आरोपी ने कहा कि आरबीआई उसके खातों की जांच करेगी। अगर वह निर्दोष पाया जाता है तो उसके पैसे वापस उसके खाता में भेज दिए जाएंगे। बाद में रुपये रिफंड नहीं किए गए तो मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें