फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पानी के टैंक में डूबकर पांच साल के मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-81 में निर्माणाधीन बिल्डिंग में पानी जमा करने के लिए बनाया गया है टैंक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-81 स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में शनिवार सुबह पानी के टैंक में डूबकर पांच साल के मासूम की मौत हो गई। हादसे के दौरान बच्चा पानी के टैंक के पास खेल रहा था। बच्चे के माता-पिता इमारत में ही श्रमिक का काम करते हैं। बीपीटीपी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ग्रेटर फरीदाबाद स्थित बीपीटीपी थाने में तैनात जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि सेक्टर-81 में एक बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। वहां पानी जमा करने के लिए एक बड़ा टैंक बनाया गया है। शनिवार सुबह बिल्डिंग में काम करने वाले श्रमिकों के कई बच्चे टैंक के पास ही खेल रहे थे। इस दौरान पांच वर्षीय अर्पित टैंक में जा गिरा। साथी बच्चों के शोर मचाने पर एक युवक ने उसे बाहर निकाला। परिजन नजदीकी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने अर्पित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक मृतक बच्चे के परिजनों ने किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। हालांकि पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मामले में किसकी ओर से लापरवाही बरती गई। निर्माणाधीन इमारत में काम करने वाले बाकी मजदूरों से भी पूछताछ की जा रही है। हादसे के बाद मासूम के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें