फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री के सामने पीएनजी लाइन में आग से मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-37 स्थित डीएलएफ औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को एक फैक्ट्री के गेट के सामने पीएनजी लाइन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री के ठीक सामने बिजली का ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ था, इससे खतरा और अधिक बढ़ गया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को लगा कि ट्रांसफार्मर व फैक्ट्री में आग लग गई है। फैक्ट्री प्रबंधन ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर सेक्टर-31, 15ए व एनआईटी से दस से ज्यादा दमकल गाड़ियों ने पहुंचकर आग को काबू किया।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब चार बजे डीएलएफ औद्योगिक क्षेत्र से गुजर रही पीएनजी की लाइन में अचानक आग लग गई। आग से पास स्थित फैक्ट्री में कोई नुकसान न हो जाए इसके लिए फैक्ट्री प्रबंधन ने कुछ समय तक फैक्ट्री में लगे अग्निशमक यंत्रों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे 100 से अधिक कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला गया। सेक्टर-37, 15ए व एनआईटी से दस से अधिक दमकल गाड़ियों ने पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया।
इजिला अग्निशमन अधिकारी आरएस दहिया ने बताया कि डीएलएफ औद्योगिक क्षेत्र में पीएनजी लाइन से फैक्ट्रियों में गैस की आपूर्ति होती है। शनिवार शाम एक फैक्ट्री के सामने निर्माण कार्य के लिए मशीन से खुदाई की जा रही थी। इस दौरान नीचे से जा रही पीएनजी लाइन टूट गई और उसमें आग लग गई। पाइप लाइन में गैस के प्रेशर के कारण आग की लपटें काफी ऊंची उठने लगीं। सूचना पाकर सेक्टर-31 थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। आग को देखने के लिए आसपास की फैक्ट्रियों के कर्मचारियों ने भीड़ लगा दी। पुलिस ने लोगों को खदेड़ा और फायर विभाग की गाड़ियों के लिए रास्ता बनाया। पीएनजी की आपूर्ति करने वाली अडानी गैस कंपनी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उस क्षेत्र में गैस आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें