फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घामड़ोज में मादा तेंदुआ दो शावकों के साथ दिखी

विज्ञापन
घामड़ोज गांव में दिखा तेंदूआ। सोशल मीडिया
विज्ञापन
- आश्रम के पास सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई गतिविधि, आसपास के गांवों में डर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। घामड़ोज गांव में मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ घूमती दिखाई दी। गांव के एक आश्रम के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में तीनों की गतिविधियां कैद हुई हैं। फुटेज सामने आने के बाद आसपास के गांवों में भी ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। सीसीटीवी फुटेज में रात के समय एक दीवार के ऊपर से एक के बाद एक तीन तेंदुए नीचे उतरते दिखाई दे रहे हैं। इनमें एक मादा तेंदुआ और उसके दो शावक हैं। तीनों आश्रम परिसर में रखी पानी की टंकी के पास पहुंचकर पानी पीते हैं। कुछ देर आसपास घूमने के बाद वहां से आगे बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, घामड़ोज में पहले भी तेंदुआ देखा जा चुका है। आश्रम, देवी मंदिर और मिढ़ावली क्षेत्र में भी पिछले कुछ समय से तेंदुए की गतिविधियां सामने आती रही हैं। अब मादा तेंदुआ के साथ दो शावकों के दिखाई देने से लोगों में डर बना हुआ है। घामड़ोज के साथ रायसीना, सांप की नंगली, भोंडसी, टिकली और सकतपुर सहित अरावली की तलहटी में बसे गांवों के लोग भी चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही से लोगों को सतर्क रहना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के जरूरी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें