फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पैसों के लिए फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर ने रची लूट की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों के हाथ-पैर बांधकर 2800 जींस लूटने के मामले में एक धरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ीपुल क्षेत्र की जस्सी कॉलोनी स्थित जींस धुलाई फैक्टरी में लूट की वारदात पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए की गई थी। पुलिस के अनुसार, फैक्टरी में कुछ दिन पहले काम पर लगे आरोपी ने अपने तीन भाइयों और अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। आरोपियों ने फैक्टरी में मौजूद दो कर्मचारियों के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर टेप चिपकाकर करीब 2800 जींस लूट लीं। इस मामले में क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने शुक्रवार को बसंतपुर, पल्ला निवासी रौनक को सेक्टर-29 पुल के पास से गिरफ्तार किया है। फैक्टरी मालिक राम सिंह की शिकायत पर खेड़ीपुल थाना में पहले ही संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने लूटे गए माल की कीमत 10 से 12 लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चार-पांच दिन पहले ही दैनिक मजदूरी पर फैक्टरी में काम करने आया था। पैसों की जरूरत के कारण उसने अपने तीन भाइयों और अन्य साथियों के साथ वारदात की योजना बनाई। 14-15 जुलाई की रात आरोपी सात-आठ साथियों के साथ टेंपो लेकर फैक्टरी पहुंचा। वहां मौजूद कर्मचारी अजय और हिमांशु के हाथ-पैर बांध दिए और उनके मुंह पर टेप चिपका दी। इसके बाद आरोपी करीब 2800 जींस लेकर भाग गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटा गया माल बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें