फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क पार रहे गोवंश के कारण रुकी तीन कारों में डंपर ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली चौक के पास हुआ हादसा, चालक डंपर छोड़कर भागा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र में पाली चौक के पास सड़क पार कर रहे गोवंश के कारण रुकी तीन कारों को पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि किसी चालक या सवार को चोट नहीं आई।
विज्ञापन


गुरुग्राम के पालम विहार निवासी ऋषि हांडा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 जुलाई दोपहर करीब एक बजे वह गुरुग्राम से रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। पाली चौक से एमवीएन नाके की ओर जाते समय सड़क पर गोवंश आने से उनके आगे कई वाहन रुक गए। उन्होंने भी अपनी कार रोक ली। इसी दौरान पीछे से आए डंपर के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उनकी कार आगे खड़ी दूसरी कार से जा भिड़ी और डंपर ने तीसरी कार को भी टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सूरजकुंड थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें