फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में एक दर्जन बदमाशों ने युवक को धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मारपीट के एक पुराने मामले को वापस न लेने से नाराज बदमाशों ने जवाहर कॉलोनी निवासी एक युवक पर लोहे की रॉड व लाठियों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नौ नामजद सहित करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जवाहर कॉलोनी निवासी चमन ने बताया कि वह निजी फैक्ट्री में नौकरी करता है। साल 2019 के जुलाई माह में उसके साले अवतार के साथ लवकुश व अन्य का झगड़ा हुआ था। इसमें लवकुश के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद से ही लवकुश, डब्बू व उनके अन्य साथी कई दिनों चमन पर समझौते के लिए दबाव बना रहे थे। आरोपियों ने कहा कि समझौता नहीं हुआ तो वे उसे जान से मार देंगे।
बुधवार रात करीब नौ बजे वह जवाहर कालोनी में अपने दोस्त अमन व पालू के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान डब्बू, लवकुश, जीतू पंडित, टीटू, मोगली, मोगली का जीजा, हन्नी वा मोगली का भाई, मनीष सहित करीब एक दर्जन लोग लोहे कि रॉड व डंडे लेकर वहां आ गए। आते ही चमन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर चमन की जेब से 3100 रुपये भी निकालकर ले गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें