फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दुकानदार पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। गांव फतेहपुर बिल्लौच रोड पर बृहस्पतिवार की सुबह निर्माण सामग्री की दुकान पर मौजूद दुकानदार के सिर पर तीन युवकों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में दुकानदार के सिर और गर्दन पर गंभीर चोट आई है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां देर शाम तक दुकानदार का ऑपरेशन चल रहा था। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

घायल के भाई दयाचंद ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे पवन अपनी दुकान के बाहर खड़ा होकर फोन पर किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान एक कार और एक बाइक वहां पहुंची। कार से कोई व्यक्ति नीचे नहीं उतरा, जबकि बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो ने अचानक पवन के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमलावरों ने सिर और गर्दन पर कई वार किए, जिससे पवन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। पवन के गिरते ही आरोपी बाइक व कार को लेकर भाग गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पवन को उपचार के लिए सेक्टर 8 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलावर पहले पवन की दुकान पर काम कर चुके हैं। करीब 7-8 महीने पहले किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया था। उसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन



तिगांव एसीपी अशोक कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह मामला पुरानी रंजिश का है। शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें