फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल में सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से एक की मौत, पिता-पुत्र कर रहे थे वाहन का इंतजार; केस दर्ज

Thu, 30 May 2024 05:42 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होडल/पलवल

सार

सवारी के इंतजार में खड़े पिता-पुत्र को कंटेनर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौत हो चुकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे पर सवारी के इंतजार में खड़े युवक और उसके पिता को कंटेनर चालक ने सीधी टक्कर मार दी । कंटेनर की टक्कर की चपेट में युवक आ गया। कंटेनर युवक को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। जिससे युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक युवक के पिता की शिकायत पर कंटेनर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मुंडकटी थाना प्रभारी सुंदरपाल सिंह के अनुसार, वेस्ट बंगाल के गोविंदा नगर, हाल निवासी होडल गौढोता फाटक दीपक ने पुलिस को शिकायत दी। 

शिकायत में बताया कि वह अपने 19 वर्षीय बेटे वासुदेव के साथ बल्लभगढ़ किसी निजी कार्य से जा रहे थे। गौढोता फाटक से ऑटो में बैठ गए। लेकिन ऑटो चालक ने उन्हें गांव तुमसरा के निकट उतार दिया। 
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया वह दोनों पिता-पुत्र दूसरे वाहन के इंतजार में नेशनल हाईवे-19 पर गांव तुमसरा के निकट खड़े हो गए। इसी दौरान कंटेनर चालक अपने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए आया और साइड में खड़े उसके बेटे वासुदेव को सीधी टक्कर मार दी। 

टक्कर मारने के बाद उसके बेटे को सड़क पर काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से पीड़ित ने अपने घायल बेटे को अस्पताल तक पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें