फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बराबरी का दंगल... दो मुकाबले हुए, दोनों ड्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासन मेला में आयोजित की जा रही दंगल स्पर्धा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। कासन मेले में आयोजित दंगल का दूसरा दिन बराबरी का दंगल साबित हुआ। दूसरे दिन दो मुकाबले हुए और दोनों ही मुकाबले ड्रा हुए। मुख्य मुकाबला अजय लाखुवास और रोहित लाडपुर के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। काफी देर तक चले मुकाबले के बाद दोनों में से कोई भी पहलवान जीत हासिल नहीं कर सका और कुश्ती बराबरी पर छूटी। बाबा बिसाह दंगल ट्रस्ट के प्रधान एडवोकेट विनोद चौहान और पूर्व सरपंच सतदेव शर्मा ने बताया कि मुख्य कुश्ती के लिए पांच लाख 11 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। मुकाबला बराबरी पर रहने के कारण कमेटी की ओर से दोनों पहलवानों को 51-51 हजार रुपये दिए गए।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी कुश्ती भोला आदमपुर और चिराग के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। यह मुकाबला भी बराबरी पर खत्म हुआ। इसके बाद दंगल कमेटी की ओर से दोनों पहलवानों को 31-31 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। दंगल कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मेले में दंगल का शुक्रवार को आखिरी दिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें