बल्लभगढ़। सेवा और संकल्प अभियान के तहत सोमवार को बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में सफाई एवं पौधरोपण अभियान चलाया गया। मार्केट कमेटी बल्लभगढ़ के चेयरमैन संजीव बैसला के नेतृत्व में आयोजित अभियान में विधायक मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने सफाई अभियान की शुरुआत कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और मंडी परिसर में पौधरोपण किया।
विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने में आमजन की भागीदारी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में मार्केट कमेटी की वाइस चेयरमैन कांता बंसल, पार्षद सोनू वैष्णव, मंडी सचिव इंद्रपाल, सीएम विंडो एमिनेंट सदस्य राहुल गोयल आदि लोग मौजूद रहे। संवाद