फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गड्ढे में भरे पानी में कक्षा एक का छात्र डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से ठेकेदार कंपनी ने बराही तालाब परिसर में खुदवाया था 12 फीट का गड्ढा
विज्ञापन

लंबे समय से पानी से भरा हुआ था गड्ढा, चारों ओर नहीं थी फेंसिंग
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद के बराही तालाब परिसर में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से पहली कक्षा के छात्र की मौत हो गई। यह गड्ढा स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने खोदवाया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को बच्चा अपने भाइयों और अन्य के साथ 12 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में नहाने गया था जिसमें वह डूब गया। बच्चे के परिजनों ने कंपनी और संबंधित ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई स्थित थाना पाली के अंतर्गत गांव अदमापुर निवासी मित्रपाल 25 वर्षों से शिव कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे हैं। मित्रपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को प्रियांशु (10) अपने बड़े भाई हिमांशु (12) और फुफेरे भाई अभय (8) के साथ खेलने के लिए तालाब परिसर में गया था। वहां स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्मार्ट सिटी लिमिटेड काम करवा रहा है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड यह कार्य एक ठेकेदार कंपनी से करा रही है।
विज्ञापन

बताया कि खेलते-खेलते प्रियांशु और उसके भाई नहाने के लिए पानी से भरे गड्ढे में चले गए। इस दौरान प्रियांशु गहराई में डूबने लगा। यह देखकर उसके दोनों भाइयों ने शोर मचाया। यह सुनकर आसपास के लोग दौड़े और प्रियांशु को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान प्रियांशु की मौत हो गई।

-
गड्ढे के चारों ओर होती फेंसिंग तो बच जाती बच्चे की जान
प्रियांशु के पिता मित्रपाल ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि बराही तालाब परिसर में लंबे समय से ठेकेदार ने गड्ढा खोद रखा है। गड्ढे में पानी भरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने कई बार स्मार्ट सिटी लिमिटेड और संबंधित ठेकेदार से गड्ढे के चारों ओर फेंसिंग की मांग की थी। इसके बावजूद न तो अधिकारियों ने सुनवाई की और न ही ठेकेदार ने जरूरी कदम उठाए। इसके चलते उनके बेटे को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बराही तालाब स्थित गड्ढे में पहले भी दो मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन

-
प्रियांशु को धक्का देने का पिता ने लगाया आरोप

पिता मित्रपाल ने बताया कि स्थानीय लोगों के साथ प्रियांशु, उनका बड़ा बेटा हिमांशु और अभय गड्ढे के किनारे खड़े होकर उसमें नहा रहे अन्य बच्चों को देख रहे थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान किसी के धक्के से प्रियांशु का पांव फिसला और वह गड्ढे में भरे पानी में गिरकर डूबने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें