तावड़ू। केएमपी एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार केंटर ने एक ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में दो दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के संबंध में पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अशोक कुमार निवासी मढनाका, थाना हथीन, पलवल ने बताया कि वह 29 जनवरी को मानेसर से अपने गांव मढनाका लौट रहा था। केएमपी रोड पर खड़े होने के दौरान एक कैंटर के चालक ने उसे वाहन में बैठा लिया। कैंटर में पहले से एक अन्य सवारी मौजूद थी। कैंटर चालक वाहन को बहुत तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। जब वाहन तावडू-मोहम्मदपुर रोड के ऊपर बने पुल पर पहुंचा तो चालक ने आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अशोक कुमार और दूसरी सवारी को गंभीर चोटें आईं। घायलों को पहले एंबुलेंस से ग्लोबल अस्पताल तावडू, फिर सीएचसी तावडू ले जाया गया। इसके बाद परिजन अशोक कुमार को सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। संवाद