फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क किनारे बैठी महिला के ऊपर चढ़ा कैंटर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। मलेरना रोड स्थित बालाजी स्कूल के पास बीमार होने के चलते महिला सड़क किनारे बैठ गई। बैक करते समय कैंटर महिला के ऊपर चढ़ गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से डॉक्टरों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। जहां मंगलवार को महिला की मौत हो गई। थाना आदर्श नगर पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आदर्श नगर निवासी महेंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी कमलेश (47) 22 अगस्त को दोपहर में पोते को लेने के लिए बालाजी स्कूल गई थी। कमलेश काफी समय से बीमार थी। जिसके चलते पोते उनको छोड़कर आगे निकल गए। वहीं कमलेश सड़क किनारे बैठ गई। तभी कैंटर चालक बिना देखे कैंटर को बैक करने लगा। कैंटर के पीछे कमलेश बैठी हुई थी। बैक करते वक्त कैंटर कमलेश के ऊपर चढ़ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना आदर्श नगर पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें