फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गैस कनेक्शन बंद होने का डर दिखाकर व्यापारी से 9.45 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर फोन किया हैक
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गैस कनेक्शन बंद होने का डर दिखाकर साइबर ठगों ने एक व्यापारी से 9.45 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने खुद को गैस कंपनी का प्रतिनिधि बताकर व्यापारी को झांसे में लिया और मोबाइल पर भेजी गई एक एपीके फाइल डाउनलोड करवाई। फाइल इंस्टॉल होते ही फोन हैक हो गया और खाते से लाखों रुपये निकल गए। सेंट्रल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सेक्टर 16ए निवासी व्यापारी का सेक्टर 59 में लोहे का कारोबार है। पीड़ित ने बताया कि 22 अक्तूबर को दोपहर करीब 12 बजे उसके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। जिसमें लिखा था आपकी पाइपलाइन गैस सेवा आज रात 9 बजे बंद कर दी जाएगी क्योंकि पिछले महीने का बिल अपडेट नहीं हुआ है। संदेश में संपर्क के लिए मोबाइल नंबर भी दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



व्यापारी ने नंबर पर बात की तो ठग ने कहा कि बिल अपडेट करने के लिए एक एप डाउनलोड करना होगा। उसने एक एपीके फाइल भेजी और बताया कि 12 रुपये का भुगतान करने के बाद सेवा चालू रहेगी। व्यापारी ने जैसे ही भुगतान करने की कोशिश की, ट्रांजेक्शन फेल हो गया। कुछ ही देर में उसके बैंक खाते से छह बार में कुल 9,45,018 रुपये कट गए।


पुलिस के अनुसार ठगों ने व्यापारी के मोबाइल का रिमोट एक्सेस हासिल कर रकम ट्रांसफर की। मामला दर्ज कर लिया गया है और साइबर टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें