जितेश ताइक्वांडो के अंडर-14 के बेहद शानदार खिलाड़ी हैं। उनके प्रहारों से बचना विपक्षी खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं होता है। यही कारण है कि 2025 से अब तक वह जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पांच से अधिक पदक अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी एक कांस्य पदक जीता था। उनका सपना देश के लिए खेलना है।