फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बैटरी वाली स्कूटी खरीदने के लिए घर से निकले थे जीजा-साले

विज्ञापन
विज्ञापन
सराय मेट्रो स्टेशन के पास वाहन की टक्कर से दो की मौत का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सराय मेट्रो स्टेशन के पास हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जीजा-साले बैटरी वाली स्कूटी खरीदने के लिए घर से निकले थे। हादसे के बाद दोनों को बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान प्रिंस और गोविंद के रूप में हुई है। 22 अगस्त को दोनों बैटरी वाली स्कूटी खरीदने के लिए घर से निकले थे। शाम करीब 5:15 बजे परिजनों को सूचना मिली कि सराय मेट्रो के पास दोनों का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से बीके अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतकों की जेब से मिले दस्तावेज और मोबाइल के जरिये परिजनों से संपर्क किया। बीके अस्पताल की मोर्चरी में पहुंची प्रिंस की पत्नी और गोविंद की बहन संतोष ने दोनों शवों की पहचान की थी। संतोष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोनों की मौत अज्ञात वाहन चालक द्वारा गफलत और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर 22 अगस्त को थाना सराय ख्वाजा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हादसे में शामिल वाहन चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें