फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गड्ढे में गिरने से 6 साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव छांयसा में कंपनी के अंदर चल रहा था निर्माण कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव छांयसा स्थित कंपनी में निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में शनिवार को 6 साल की बच्ची की गिरने से मौत हो गई। गड्ढे में पानी भरा हुआ था। थाना छांयसा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

यूपी के जिला बुलंदशहर स्थित केसरी गांव निवासी मैनपाल छांयसा स्थित कंपनी में मजदूरी का काम करता है। वह कंपनी में अपनी पत्नी और चार बेटियों के साथ रहता है। उसकी 6 साल की बेटी राजेश शनिवार दोपहर अपने घर के पास बने टिन शेड के पास खेल रही थी। तभी अचानक से खेलते हुए पैर फिसल गया और वह गड्ढे में गिर गई। शोर सुनकर कंपनी में काम करने वाले लोगों ने बच्ची को तुरंत बाहर निकाला। उसको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें