फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मास्टर सीवरेज योजना के तहत मुजेसर में बनेगा 40 एमएलडी का पंपिंग स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
एफएमडीए सात करोड़ रुपये करेगा खर्च, 2031 की आबादी को ध्यान में रखकर हो रहा विकास
विज्ञापन


मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) शहर के बुनियादी ढांचे को भविष्य की जरूरतों के अनुसार तैयार करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। वर्ष 2031 की अनुमानित 39.50 लाख आबादी को ध्यान में रखते हुए एफएमडीए ने तीन हजार करोड़ से अधिक की मास्टर योजना तैयार की है। इसके तहत शहर की सीवरेज और पेयजल व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ किया जाएगा। इसी कड़ी में मुजेसर में 40 एमएलडी का पंपिंग स्टेशन बनाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा।

एफएमडीए ने मुजेसर सेक्टर-24 में 40 मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) क्षमता वाले नए मुख्य पंपिंग स्टेशन (एमपीएस) के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सात करोड़ की अनुमानित लागत से जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा। कार्य को छह महीने की समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन




मास्टर सीवरेज स्कीम का अहम चरण
मुजेसर का यह पंपिंग स्टेशन फरीदाबाद की मास्टर सीवरेज स्कीम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पुराने और सीमित क्षमता वाले पंपिंग स्टेशन को बदलकर आधुनिक और उच्च क्षमता वाली मशीनरी स्थापित की जाएगी। इसमें उन्नत पंपिंग मशीनें, पैनल बोर्ड, डीजी सेट, ट्रांसफार्मर, केबलिंग और पाइपलाइन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी।

इस परियोजना से मुजेसर सेक्टर-22, 23, 24, 25 और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में सीवरेज ओवरफ्लो और जलभराव जैसी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान हो जाएगा।

गंदे पानी से मिलेगी राहत
एफएमडीए की यह पहल लोगों को गंदे पानी से स्थायी समाधान दिलाने के लिए काफी अहम साबित होने वाली है। नया पंपिंग स्टेशन सीवरेज निकासी की क्षमता बढ़ाकर सड़कों पर गंदे पानी के जमाव को रोकने में मदद करेगा। इससे बरसात के मौसम में जलभराव की घटनाएं कम होंगी और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी कम होगा। इसके साथ ही नई आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने से इस कार्य में पहले की अपेक्षा बिजली की भी बचत होगी। वहीं जल निकासी का कार्य भी कम समय में हो जाएगा।
विज्ञापन



भविष्य को देखते हुए तय की गई है रूपरेखा
फरीदाबाद का 34368 हेक्टेयर शहरी क्षेत्र अब तेजी से विकसित हो रहा है। एफएमडीए की योजना के अनुसार आने वाले पांच वर्षों में पेयजल और सीवरेज सिस्टम का ऐसा नेटवर्क तैयार किया जाएगा जो वर्ष 2031 की जनसंख्या आवश्यकताओं को पूरा कर सके। यह नेटवर्क फरीदाबाद के औद्योगिक, वाणिज्यिक और रिहायशी इलाकों को समान रूप से जोड़ेगा। इससे लोगों को लगातार जलापूर्ति और बेहतर सीवरेज निकासी की सुविधा मिलेगी।


पंपिंग स्टेशन का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए प्राधिकरण की तरफ से लगातार काम किया जा रहा है। - अंकित भारद्धाज, एसई, एफएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें