फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पल्ला-सेहतपुर में बनेगा 30 बेड का अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासनिक मंजूरी के बाद अस्पताल के लिए बजट भी स्वीकृत हो गया
विज्ञापन

आसपास के कई क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा इलाज का लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पल्ला और सेहतपुर क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्र में 30 बेड का अस्पताल बनाने को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस अस्पताल के लिए बजट भी स्वीकृत हो गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंजूरी के बाद अस्पताल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

अस्पताल बनने के बाद पल्ला, सेहतपुर और आसपास के कई क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। क्षेत्र में अस्पताल बनाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है। वर्ष 2018 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां 50 बेड का अस्पताल बनाने की घोषणा की थी। हालांकि अब अस्पताल की क्षमता 50 के बजाय 30 बेड रखी गई है। प्रशासनिक मंजूरी मिलने और बजट स्वीकृत होने के बाद लोगों को अस्पताल निर्माण शुरू होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की मिलेगी सुविधा

अस्पताल में मरीजों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है। यहां अल्ट्रासाउंड की सुविधा के साथ त्वचा रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ और दंत रोग विशेषज्ञ समेत अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा मरीजों की स्वास्थ्य जांच के लिए विभिन्न प्रकार के टेस्ट भी किए जाएंगे।

इलाके के लोगों को नहीं जाना पड़ेगा दूर

अस्पताल बनने के बाद पल्ला, सेहतपुर और आसपास की कॉलोनियों व गांवों में रहने वाले लोगों को सामान्य उपचार और जांच के लिए दूर के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आबादी लगातार बढ़ रही है और ऐसे में अस्पताल की सुविधा बेहद जरूरी है। 30 बेड का अस्पताल शुरू होने से बड़ी संख्या में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन



वर्जन

पल्ला-सेहतपुर में 30 बेड के अस्पताल को प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। करीब 23 करोड़ की लागत से अस्पताल बनाया जाएगा। इससे पल्ला, सेहतपुर और आसपास की कॉलोनियों व गांवों में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। - डॉ. एमपी सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें