फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में स्थापित होगी 22 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा

विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर 16 स्थित कालीवाड़ी मंदिर में मां दुर्गा की मूर्तियों को तैयार करता मूर्तिकार पां
विज्ञापन
कोलकाता से मिट्टी मंगवाकर तैयार किया जा रहा माता का चेहरा और उंगलियां
विज्ञापन

केशव भारद्वाज
फरीदाबाद। शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेंगी। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित शिव काली बाड़ी मंदिर में 22 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा तैयार की जा रही है। यह प्रतिमा क्षेत्र में सबसे ऊंची दुर्गा प्रतिमा मानी जा रही है।
ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-88 में शिव कालीबाड़ी दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी तन्मय शाह ने बताया कि 22 फीट ऊंची दुर्गा मां की प्रतिमा को बनाने में करीब पांच लाख रुपये खर्च हुए हैं। ग्रेटर फरीदाबाद में उनका एकमात्र कालीबाड़ी मंदिर है। सेक्टर-16 स्थित कालीबाड़ी में करीब 12 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई जा रही है। इन प्रतिमाओं को तैयार करने के लिए पारंपरिक कला और प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। सेक्टर-16 स्थित कालीबाड़ी में मूर्तियां बनाने कोलकाता से आए मूर्तिकार पांचू गोपाल पाल ने बताया कि वह करीब चार माह पहले कोलकाता से फरीदाबाद आ गए थे। यहां सेक्टर-16 स्थित कालीबाड़ी में मां दुर्गा की प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। प्रतिमाओं के निर्माण में पुरानी साड़ी, सूत, बांस, सूतली, जूट की रस्सी, पुआल और चिकनी मिट्टी जैसी सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। इन सामग्रियों की मदद से पहले प्रतिमा का ढांचा तैयार किया जाता है। इसके बाद मिट्टी की परत चढ़ाकर माता की आकृति को आकार दिया जाता है। बारीक काम पूरा होने के बाद प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जाता है।
विज्ञापन

-
चेहरे और उंगलियों के लिए खास मिट्टी
मूर्तिकार पांचू गोपाल पाल ने बताया कि मां दुर्गा की प्रतिमा बनाने में मिट्टी का विशेष महत्व होता है। माता के चेहरे और उंगलियों को बारीकी से आकार देने के लिए कोलकाता से गंगा की मिट्टी मंगवाई गई है। इस मिट्टी में स्थानीय मिट्टी भी मिलाई जाती है। इससे प्रतिमा के चेहरे के भाव और उंगलियों की बनावट को आकर्षक रूप दिया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रतिमा निर्माण में पारंपरिक तरीके अपनाए जाते हैं। इसमें हर छोटी-बड़ी आकृति को तैयार करने में विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है।
विज्ञापन

-
कालीबाड़ी से ले जाते हैं प्रतिमाएं
सेक्टर-16 स्थित कालीबाड़ी में मूर्तिकार मां दुर्गा की विभिन्न प्रतिमाएं तैयार करते हैं। यहां से शहर के अलग-अलग स्थानों पर पूजा आयोजन करने वाले लोग अपनी जरूरत के अनुसार प्रतिमाएं ले जाते हैं। ग्रेटर फरीदाबाद के शिव काली मंदिर के लिए तैयार की जा रही 22 फीट ऊंची प्रतिमा आकार और भव्यता के लिहाज से खास है। वहीं, सेक्टर-16 कालीबाड़ी में 12 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें