फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 20 वर्षीय युवती लापता, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। थाना कैंप क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती के लापता हो गई है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी भतीजी जिसकी उम्र करीब 20 वर्ष है, 21 जनवरी की सुबह करीब चार बजे बिना बताए घर से निकल गई। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक आजाद सिंह पर शक जाहिर करते हुए पुलिस से युवती की तलाश की मांग की है। परिजनों का कहना है कि बेटी के अचानक लापता होने से परिवार बेहद परेशान है।पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना कैंप पलवल पुलिस का कहना है कि संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें