फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पृथला से 12 वर्षीय किशोर लापता, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। थाना गदपुरी क्षेत्र के पृथला गांव से एक 12 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। पृथला निवासी ममता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 जनवरी 2026 की रात उसका बेटा यशपाल घर से बाहर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार किशोर का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। लापता किशोर की उम्र करीब 12 वर्ष बताई गई है। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 127(6) के तहत गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। थाना गदपुरी पुलिस का कहना है कि किशोर की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है और जल्द ही उसे खोजने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें