फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीपी पर कार और कैंटर की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केजीपी पर कार-कैंटर की टक्कर में युवक की मौत
विज्ञापन

बल्लभगढ़। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेस वे पर बृहस्पतिवार को एक कार और कैंटर की टक्कर में कार सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर विस्तार, गाजियाबाद निवासी 30 वर्षीय पुष्कर शर्मा बृहस्पतिवार दोपहर को अपनी कार में गाजियाबाद से फरीदाबाद की तरफ आ रहा था। मौजपुर टोल से थोड़ा पहले कार ने आगे चल रहे कैंटर में टक्कर में मार दी, जिससे पुष्कर की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक कैंटर छोड़कर भाग गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर छांयसा थाना पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भेज दिया। थाना छांयसा प्रभारी राजबीर धनखड़ ने बताया कि कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें