डीएवी शताब्दी कॉलेज में शुरू हुई कैरम प्रतियोगिता
फरीदाबाद। कैरम जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शनिवार को एनआईटी-3 स्थित डीएवी शताब्दी कॉलेज में शुरुआती दिन ही करीब 400 प्रतिभागियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। जिला स्तरीय मुक्त प्रतियोगिता की शुरुआत केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा खेल परिषद के कार्यकारी उपाध्यक्ष दीप भाटिया और कॉलेज प्रधानाचार्य सतीश आहूजा मौजूद रहे। प्रतियोगिता की शुरुआत एसके शर्मा के जीवन पर आधारित फिल्म दिखाकर की गई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर हर संभव मदद दिए जाने का भरोसा भी दिलाया। ब्यूरो