फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक इस्तेमाल रोकने को प्रेरित करेंगे वालंटियर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्लास्टिक इस्तेमाल रोकने को प्रेरित करेंगे
- निगम प्रशासन और शहर की सामाजिक संस्थाओं की बैठक हुई

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए अब वॉलंटियर लोगों को प्लास्टिक से पर्यावरण, जीव-जंतुओं और मानव जीवन को होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक कर इसका इस्तेमाल नहीं करने को प्रेरित करेंगे। यह निर्णय शनिवार को निगम आयुक्त मो. शाईन की अध्यक्षता में शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और आरडब्ल्यूए की बैठक में लिया गया। पॉलिथीन के निर्माण और बिक्री के खिलाफ भी लगातार अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी सजेशन एंड सोल्यूशन और नगर निगम प्रशासन की ओर से नगर निगम सभागार में आयोजित हुई बैठक में फरीदाबाद एक्शन ग्रुप के कैंपेनिंग हेड एके गौड़ ने बताया कि वर्ष 2016 में शहर की तीन बड़ी मंडियों का सर्वे किया गया था। सर्वे में सामने आया कि डबुआ, बल्लभगढ़ और ओल्ड फरीदाबाद मंडियों में प्रतिमाह 2.7 टन पॉलिथीन बैग का उपभोग होता है। वर्तमान में यह आंकड़ा लगभग चार टन हो गया है। पवन कुमार नागपाल ने बताया कि पॉलिथीन पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए नुकसानदेह है। लोगों ने चालान प्रक्रिया तेज करने तो कुछ ने जागरूकता अभियान चलाने का सुझाव दिया। निगम आयुक्त मो. शाईन और चीफ इंजीनियर डीआर भास्कर ने भी सुझा दिए। अंत में सहमति बनी लोगों को पॉलिथीन का इस्तेमाल रोकने को प्रेरित करने के लिए वालंटियर तैयार किए जाएंगे। यह वालंटियर सभी वार्ड, सेक्टर और स्कूल कॉलेजों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। इस दौरान नगर निगम की ओर से चालान की कार्रवाई भी चलती रही। बैठक में चमन कौल, ईको क्लब से पूजा बहल, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी सेक्टर 30 से ममता श्रीवास्तव, सरला गर्ग, नीति आहूजा, मीनू आहूजा, सखी क्लब से पूजा बंसल, सेक्टर-17 से पुनीता आहूजा, सेक्टर-21 सी से अरुण गुप्ता, मीनू हुड्डा, देवेेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें