फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा नहर में मिला महिला का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आगरा नहर में मिला महिला का शव मिला
बल्लभगढ़। गांव डीग के पास से गुजर रही आगरा नहर से थाना सदर बल्लभगढ़ पुलिस ने शनिवार सुबह एक महिला का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को नहर से निकालकर बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। शव काफी पुराना व सड़ी गली हालत में होने के कारण उसका पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में होगा। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि डीग गांव के निकट से गुजरनी वाली आगरा नहर में एक महिला मृत हालत में पड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद से शव को बाहर निकालकर उसकी पहचान करवाने का प्रयास किया, मगर पहचान नहीं हो सकी। मृतका की उम्र 30-32 साल बताई जा रही है। शव कई दिन पुराना होने के कारण पूरी तरह सड़ गल गया है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि महिला के शव को बीके अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। उसे पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेजा जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें