फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 9 साल की बच्ची की पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के खेलने के दौरान हुए झगड़े में दूसरे पक्ष के लोगों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सिरोही गांव में बच्चों के खेलने के दौरान हुए झगड़े के बाद एक पक्ष के लोगों द्वारा 9 साल की बच्ची की पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। 23 जनवरी की शाम को घायल बच्ची नाजीस को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवार को वहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। लड़की के पिता शाकिर का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने रंजिश में बेटा समझकर इनकी बेटी को मार दिया।

मामले में धौज थाना पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। ये एफआईआर दूसरे पक्ष के वाजिद, शाहरुख, रोबिन के खिलाफ दर्ज हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बच्ची को पाइप मारा और फिर उठाकर जमीन पर पटका
सिरोही गांव के रहने वाले शाकिर ने बताया कि 23 जनवरी की शाम लगभग 6 बजे घर के सामने ही इनकी बेटी चौथी कक्षा में पढ़ने वाली नाजीस और बेटा ओबेरन खेल रहे थे। वहीं पर पड़ोस के रहने वाले अजरू और आमिर के बच्चे भी खेल रहे थे। आरोप है कि खेलने के दौरान बच्चों में झगड़ा हो गया। तब अजरू का बेटा सेदा जाकर अपने चाचा वाजिद, शाहरुख व रोबिन को बुलाकर लाया। शाकिर के अनुसार वो अपने मकान की छत पर थे तो देखा कि आरोपियों ने आकर इनकी बेटी को सीमेंट के 6 फीट लंबे पाइप से मारा। शाहरुख ने उठाकर लड़की को जमीन पर पटक दिया।

बेटा समझ बेटी की हत्या का लगाया आरोप
छत पर खड़े शाकिर ये देखकर चिल्लाने लगे तो आरोपी इन्हें देखकर वहां से भाग गए। शाकिर अपने भाई शाहरुख के साथ वहां गए और बेटी को उठाकर अस्पताल ले गए। वहां से लड़की की गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। लड़की का वहां इलाज चल रहा था तो सोमवार 27 जनवरी को इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। शाकिर ने आरोप लगाया कि आरोपियों के साथ पहले भी झगड़ा व मारपीट हो चुकी है। उसी रंजिश में आरोपियों ने इनकी बेटी नाजीस को बेटा ओबेरन समझकर मार दिया।
विज्ञापन


चार दिन से वेंटिलेटर पर थी नाजीस
परिवार का कहना है कि आरोपियों की मारपीट के चलते लड़की मौके पर ही बेहोश हो गई थी। बेहोशी की हालत में ही उसे अस्पताल ले जाया गया था। सफदरजंग अस्पताल में लड़की वेंटिलेटर पर थी। चार दिन तक वो जिंदगी और मौत से जूझती रही। आखिरकार सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। लड़की की मौत की सूचना पाकर पुलिस टीम दिल्ली पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें