फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले के धागे से हुई पहचान: फिरौती के लिए 9 साल के बच्चे का अपहरण, हत्या कर सड़क पर फेंका शव, वाहनों ने कुचला

Tue, 11 Mar 2025 10:39 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

हत्या के बाद शव को बोरे में डालकर मांगर एरिया में सड़क पर फेंक दिया। कट्टे में पड़े शव को सड़क से गुजरने वाले वाहनों ने कुचल दिया। इस कारण शव क्षत-विक्षत हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद स्थित एनआईटी थाना क्षेत्र के इंद्रा इंक्लेव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार को अपहरणकर्ता अजीत ने घर के बाहर पार्क में खेल रहे नौ साल के विनय का अपहरण कर लिया। उसने बच्चे के पिता महेंद्र सिंह से फिरौती के तौर पर पांच लाख रुपये मांगे। सोमवार देर रात बच्चे के शोर मचाने पर उसने उसकी हत्या कर दी। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

हत्या के बाद शव को बोरे में डालकर मांगर एरिया में सड़क पर फेंक दिया। कट्टे में पड़े शव को सड़क से गुजरने वाले वाहनों ने कुचल दिया। इस कारण शव क्षत-विक्षत हो गया। उसने पहचानना भी मुश्किल था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि अजीत ने अपहरण के बाद महेंद्र सिंह से पांच लाख रुपये मांगे थे। पिता ने बताया कि उनका बेटा सोमवार शाम से लापता था। पूरी रात बच्चा घर नहीं लौटा तो उन्होंने मंगलवार सुबह पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद फिरौती के लिए उन्हें फोन आया। कुछ ही देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि मांगर इलाके में सड़क पर किसी बच्चे का शव पड़ा है। पुलिस ने पिता को इस बारे में जानकारी दी। घरवालों ने गले में धागे और उसके कपड़ों से विनय की पहचान की।

फिरौती के लिए कॉल करने वाले मोबाइल नंबर से हुई आरोपी की पहचान
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा एनआईटी टीम ने आरोपी अजीत को गिरफ्तार कर लिया है। फिरौती की कॉल करने वाले के मोबाइल नंबर के आधार पर मंगलवार देर रात आरोपी को एसजीएम नगर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि कर्ज के चलते उसे रुपयों की जरूरत थी। ग्राउंड में हर दिन आने वाले विनय को उसने सोमवार को अगवा किया। शोर मचाने पर हत्या कर शव फेंक दिया था।
विज्ञापन

पिता बोले, आरोपी को नहीं जानते हैं
बच्चे के पिता ने कहा कि वह आरोपी अजीत को नहीं जानते हैं। उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पूछताछ के बाद ही वारदात के बारे में विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें