फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगों ने 9 लोगों से ठगे 55 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने 9 लोगों से ठगे 55 लाख रुपये
विज्ञापन

- शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर एक व्यक्ति से 32.80 लाख ठगे
- दूसरे मामले में टेलीग्राम टास्क के बहाने 7.99 लाख रुपये ठगे

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 9 लोगों से 55 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने शेयर बाजार में आईपीओ में निवेश, गैन कनेक्शन, पानी कनेक्शन काटने, टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क, लोन दिलाने समेत अन्य बहाने से ये ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को सेक्टर-15 निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी है कि व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़कर उनके साथ ठगी हुई है। आरोपियों ने 29 सितंबर से 13 अक्तूबर के दौरान शिकायतकर्ता से 32.80 लाख रुपये ठग लिए। इस दौरान इन्हें 79750 रुपये रिफंड भी दिए गए। आरोप है कि बाद में कोई रिफंड नहीं दिया गया। दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत सेक्टर 21बी में रहने वाली महिला ने दी है। इनका कहना है कि 15 अगस्त से 10 अक्तूबर के दौरान ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा दिया। इस तरह आरोपियों ने कुल 799190 रुपये ठग लिए। तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत सेक्टर-21 की रहने वाली युवती ने दी है। इनका कहना है कि 12 से 20 सितंबर के दौरान ठगों ने लोन दिलाने के बहाने संपर्क किया। अलग-अलग प्रोसेसिंग फीस व अन्य चार्ज बताकर 642784 रुपये ठग लिए। चौथे मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत नंगला एंक्लेव के रहने वाले व्यक्ति ने दी है। इनका आरोप है कि 24 अक्तूबर को साइबर ठगों ने मोबाइल पर लिंक भेजकर बहाने से 119500 रुपये ठग लिए। पांचवें मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-14 निवासी पंकज ने दी है। इनका आरोप है कि 27 अक्तूबर को साइबर ठगों ने गैस कनेक्शन काटने का मैसेज भेजा। इसे चालू रखने के नाम पर आरोपियों ने 1.15 लाख रुपये ठग लिए। छठे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत अशोका एंक्लेव निवासी संजय ने दी है। इनका कहना है कि 14 अक्तूबर को ठगों ने पानी का कनेक्शन काटने का मैसेज भेजा। बकाया बिल भुगतान के नाम पर लिंक भेजकर आरोपी ने बैंक खाते से 373280 रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसके अलावा सेक्टर-72 निवासी भूपेंद्र से 15 सितंबर को ठगों ने 43280 रुपये ठग लिए। बल्लभगढ़ सेक्टर-3 निवासी युवक से 15 सितंबर को जालसाजों ने 43010 रुपये ठग लिए। मच्छगर इलाके के युवक से 25 अक्तूबर को ठगों ने टेलीग्राम पर टास्क के बहाने 85217 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें