फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: उपचार में लापरवाही के कारण 9 महीने की बच्ची की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्म दूध गिरने के कारण झुलस गई थी बच्ची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव दयालपुर की रहने वाली 9 महीने की बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर थाना आदर्श नगर पुलिस ने निजी अस्पताल के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के परिजनों ने बीके अस्पताल में बच्ची की मौत को लेकर शिकायत की थी। जांच के बाद पुलिस की ओर से केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन



थाना आदर्श नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव दयालपुर निवासी अर्जुन की 9 महीने की बेटी भावी चौधरी के ऊपर 5 जनवरी 2025 को गर्म दूध गिर गया था। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। जिसकाे उपचार के लिए पहले जेनिथ अस्पताल बल्लभगढ़ में भर्ती करवाया। जहां कोई फायदा नहीं होने पर उसको उपचार के लिए ग्रेटर फरीदाबाद स्थित अमृता अस्पताल में ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने बीके अस्पताल में जेनिथ अस्पताल के खिलाफ लापरवाही की शिकायत दी थी। उनका कहना था कि अस्पताल की ओर से सही से उपचार नहीं होने की वजह से उनकी बेटी की मृत्यु हो गई । शिकायत मिलने पर डॉक्टर ने जांच की। जांच के बाद अर्जुन की शिकायत पर थाना आदर्श नगर पुलिस ने जेनिथ अस्पताल के खिलाफ शुक्रवार को लापरवाही से हुई मौत का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें