फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 9 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन में रुपये ट्रांसफर कराए, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। लक्कड़पुर एरिया में रहने वाले निजी कंपनी के सेल्स मैनेजर से शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 9 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन में ये रुपये ट्रांसफर करा लिए। हर बार उन्हें मुनाफा होने का दावा करते हुए लालच देकर और रुपये ट्रांसफर कराते रहे। लेकिन बाद में न तो मुनाफा मिला और न ही निवेश किए गए रुपये ही वापस मिले। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी की पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस को ये शिकायत लक्कड़पुर की शिव दुर्गा विहार कॉलोनी में रहने वाले भाग्य रंजन मोहंती ने दी है। अक्टूबर 2024 में इन्हें कॉल कर संपर्क करते हुए शेयर मार्केट में निवेश पर मुनाफे के बारे में बताया गया। आरोपियों ने कहा कि उनकी कंपनी में निवेश के लिए तीन तरह के अकाउंट उपलब्ध होते हैं। निवेश राशि के अनुसार ये अकाउंट होते हैं। आरोपी अलग-अलग राशि कई दिनों तक निवेश कराते रहे। हर बार मुनाफा होने का बताकर लालच देते हुए और रुपये निवेश करने को कहते। इस दौरान पिता की मौत के चलते शिकायतकर्ता अपने गांव चले गए। आरोप है कि वहां भी आरोपी बार-बार मुनाफे के बारे में मैसेज करते हुए और निवेश करने को कहते। शिकायतकर्ता ने अपने परिचितों से रुपये उधार लेकर निवेश कर दिए। अपने भाई को इस बारे में बताया तो ठगी का अहसास हुआ और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दी गई। कुल 9 लाख 1876 रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया है। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम अब मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें