फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सार्वजनिक स्थलों पर गुटखा, बीड़ी और सिगरेट पीने वाले 87 लोगों के चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। तंबाकू मुक्त हरियाणा अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीके अस्पताल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सभी लोगों को तंबाकू के खिलाफ जागरूक किया गया। इसके अलावा अस्पताल और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर गुटखा, बीड़ी और सिगरेट पीने वाले 87 लोगों के चालान काटे गए।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. मानसिंह ने बताया कि यह अभियान स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर चलाया गया, जिसके दौरान 87 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन करते पाए जाने पर चालान काटे गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह अभियान राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 60 दिनों तक निरंतर रूप से संचालित किया जाएगा। तंबाकू सेवन जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन


उन्होंने आमजन से अपील की है कि वह तंबाकू उत्पादों का उपयोग न करें, इससे शरीर को काफी गंभीर नुकसान होते है। तंबाकू उत्पादों के उपयोग से कैंसर भी हो सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें