बल्लभगढ़। जिला जेल में मंगलवार को 87 ग्राम नशीला पदार्थ मिला। इस मामले में जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जिला जेल फरीदाबाद के उप-अधीक्षक (सुरक्षा) अमित ने शिकायत में बताया कि 19 मई को सुबह करीब 11:30 बजे ड्यूटी पर तैनात परमजीत सिंह बैरक नंबर-8 के पीछे पानी कनेक्शन की सप्लाई चेक करने गया था। इस दौरान उसे वहां नशीला पदार्थ मिला। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। संवाद