फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के मामलों में शनिवार को भी गिरावट देखी गई। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के 867 नए मामलों की पुष्टि की है, वहीं 1360 लोगों के ठीक होने की जानकारी दी है। इसके अलावा नौ संक्रमितों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक 628 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 8670 हो गई है। इनमें से 1767 अस्पतालों में और 6903 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 846 संक्रमित विभिन्न अस्पतालों के आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और 91 वेंटिलेटर पर उपचाराधीन हैं। कोरोना के मामले अब 109 दिनों में दोगुने हो रहे हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 90.2 फीसदी हो गई है। वहीं, सक्रिय मामलों की दर घटकर 9.6 फीसदी और सैंपल पॉजिटिविटी दर 10.3 फीसदी रह गई है। नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि विभिन्न शिविरों के माध्यम से 7825 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 1124 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। प्रति एक लाख की आबादी में 42366 सैंपल लिए जा रहे हैं और अब तक 762592 सैंपल लिए जा रहे हैं।