फरीदाबाद। जिला प्रशासन ने कोविड-19 के नए मामले सामने आने पर सोमवार को कंटेनमेंट जोन की संशोधित सूची जारी की है। जिला मजिस्ट्रेट यशपाल यादव ने जिले में 86 क्षेत्रों में नए कंटेनमेंट जोन घोषित किए हैं। शहरी क्षेत्र में 200 मीटर के दायरे में और ग्रामीण क्षेत्र में एक हजार मीटर के दायरे में बफर जोन रहेंगे।
जिले में नए कंटेनमेंट जोन में डबुआ कॉलोनी, एनआईटी फरीदाबाद के 120 अलग-अलग क्षेत्र, बाढ़ मोहल्ला ओल्ड फरीदाबाद, जवाहर कॉलोनी के 9 अलग-अलग मकान, मुजेसर क्षेत्र के दो स्थान, ग्रीन फील्ड कॉलोनी के 21 क्षेत्र, सेक्टर-23 संजय कॉलोनी के 17 क्षेत्र, सेक्टर-62 के प्लाट नंबर 1136 से 1145, 1520 से 1563, 1886 से 1961 पी, 1962 1965, 2028 से 2031, 2032 से 2040, 2079 से 2087पी, 2980 पी से 2982 क्षेत्र शामिल हैं।
इसी तरह पंचशील कॉलोनी की गुप्ता पेंट्स एंड हार्डवेयर वाली गली से बसंतपुर रोड तक, सेक्टर-82 के दो क्षेत्र, सेक्टर-20-20ए के तीन क्षेत्र, सेक्टर-29 फरीदाबाद के पांच क्षेत्र, तिलपत पल्ला के तीन क्षेत्र, बसेलवा कॉलोनी के छह क्षेत्र, सेक्टर-49 सैनिक कॉलोनी के 57 क्षेत्र, सेक्टर-11 के 15 क्षेत्र भी कंटेनमेंट जोन में शामिल है। बीपीटीपी सेक्टर-84 का एक क्षेत्र, एसजीएम नगर के दो क्षेत्र, झाड़सेतली का एक क्षेत्र, भारत कॉलोनी का एक क्षेत्र, महावीर कॉलोनी बल्लभगढ़ का एक क्षेत्र, जैन कॉलोनी के दो क्षेत्र, तालाब रोड व मरकस मस्जिद बाबा नगर सेक्टर-19 क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में शामिल किया गया है। सेक्टर-22 का एक क्षेत्र, अनाज मंडी बल्लभगढ़ के पास का एक क्षेत्र, अहीरवाल ओल्ड फरीदाबाद के चार क्षेत्र, ओल्ड फरीदाबाद के 11 क्षेत्र, अहीरवाल बल्लभगढ़ में गली नंबर-2, इस्माइलपुर पल्ला में दो क्षेत्र नवादा खो कॉलोनी सेक्टर-49 के एक क्षेत्र को भी कंटेनमेंट जोन में रखा गया है। इसी प्रकार सेक्टर-30 में एक क्षेत्र, अजरौंदा सेक्टर-15-15ए में 57 क्षेत्र, कोली मोहल्ला में एक क्षेत्र, राजीव नगर में दो क्षेत्र, सेक्टर-46 में दो क्षेत्र, कौराली गांव में एक क्षेत्र, सेक्टर-8 में 34 क्षेत्र, सेक्टर-87 में एक, गांव नवादा में एक, नेहरू कॉलोनी में दो, दयाल नगर फरीदाबाद में 7 क्षेत्र, सेक्टर-21ए में एक क्षेत्र, गांव धौज में 11 क्षेत्र, सेक्टर-55 में 16 क्षेत्र, गांव मोहना, गांव प्रह्लादपुर माजरा डीग, पीएनटी कॉलोनी एनआईटी-2 और सेक्टर-4 में दो क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं।