फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ ::: 86-एनआईटी विधानसभा के सभी विद्यालयों की बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर 12 बजे जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में होगी बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला शिक्षा अधिकारी फरीदाबाद कार्यालय की ओर से 86-एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालय प्रमुखों की बैठक बुलाई गई है। यह बैठक सोमवार को दोपहर 12 बजे जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय स्थित बैठक कक्ष में आयोजित होगी। इस बैठक की अध्यक्षता 86-एनआईटी के विधायक सतीश फौगाट करेंगे।


जारी आदेश के अनुसार बैठक में सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च विद्यालय, राजकीय माध्यमिक विद्यालय और राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के सभी प्रमुखों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस बैठक में विद्यालय प्रमुख स्वयं भाग लेंगे और अपनी जगह किसी अन्य कर्मचारी को नहीं भेज सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि बैठक का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और शिक्षा विभाग की योजनाओं का लाभ पूरी तरह से छात्रों तक पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें