फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8854 लोगों को लगा कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना बचाव के लिए टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को जिले में 55 केंद्रों पर 8854 लोगों को कोरोना बचाव का टीका लगाया गया। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में 7972 लोगों को और निजी अस्पतालों में 882 लोगों ने टीका लगवाया। इस दौरान टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। बीके सिविल अस्पताल में टीकाकरण केंद्र के बाहर लोगों ने घंटों धूप में खड़े रहकर टीका लगवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार किया।
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण को लेकर युवाओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि टीकाकरण केंद्रों पर युवाओं की अच्छी खासी लाइन देखने को मिल रही है। बीके सिविल अस्पताल में दोनों आयु वर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग लाइन लगाई गई थी। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि मंगलवार को 8854 लोगों को कोरोना बचाव का टीका लगाया गया। 18 से 44 साल तक की उम्र के 5831 लोगों को कोरोना बचाव का टीका लगाया गया।
वहीं, 45 साल से अधिक उम्र के 3009 लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि 9 स्वास्थ्य कर्मियों व 5 फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीके की डोज दी गई। उन्होंने बताया कि बुधवार को टीकाकरण के 65 सेशन आयोजित किए जाएंगे। 45 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर दोनों आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण के सेशन आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 10 निजी अस्पतालों में टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में 10 जगहों पर टीकाकरण के स्पेशल सेशन आयोजित किए जा रहे हैं। जहां केवल 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को दूसरी डोज लगाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें