फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टास्क पूरा करने के नाम पर 8.5 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। निजी कंपनी के बिक्री कार्यकारी अधिकारी से टेलीग्राम पर फर्जी टास्क पूरा करने के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। व्यक्ति को पहले पैसे कमाने का लालच दिया गया था। थाना साइबर बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-8 निवासी कपिल ने बताया कि 23 फरवरी 2024 को टेलीग्राम खाते पर एक मैसेज आया, जिसमें आरोपी रानी डब्लू से बात हुई। उसने पार्ट टाइम जॉब के बारे में बताते हुए मुनाफा कमाने का लालच दिया। उसने कहा कि इस नौकरी के जरिए वह हर रोज करीब 800 से 1000 रुपये रोजाना कमा सकते हैं। इसके बाद उनको ठग ने एक ग्रुप में जोड़ दिया। इसमें करीब 50 मेंबर पहले से ही जुड़े हुए थे। साइबर ठग ने उनको कहा कि टास्क को शुरू करने के लिए उनको दस हजार रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद वह मुनाफे वाले पैसों को निकाल सकते हैं। टास्क पूरा करने के बाद उनके खाते में 17920 रुपये आ गए। उसके बाद बिक्री कार्यकारी को लालच आ गया और उन्होंने 10 हजार रुपये और जमा कर दिए। उनको मुनाफा होने लगा। इस तरीके से साइबर ठगों ने उनसे विभिन्न टास्क को पूरा करने के पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। आरोपियों ने टेलीग्राम के माध्यम से अलग-अलग टास्क के नाम पर व फर्जी वेबसाइट पर नकली बैलेंस खाते में दिखाकर उनके साथ धोखाधड़ी करके कुल आठ लाख 95 हजार 118 रुपये की ठगी की। थाना साइबर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें