फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

818 लोगों को लगा कोरोना बचाव का टीका

विज्ञापन
818 health employee and front line worker gets corona vaccine
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना से बचाव के लिए बुधवार को टीकाकरण जारी रहा। इस दौरान 818 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिले में 21 हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों व फ्रंट लाइन वर्कर का टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें से से करीब दो हजार फ्रंट लाइन वर्कर हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 20 जगहों पर कोरोना से बचाव टीके के लिए सेशन लगाए। इसमें 101 फ्रंटलाइन वर्कर और स्वास्थ्यकर्मियों को पहली डोज लगाई गई। इस दौरान 717 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज भी लगाई गई। बुधवार को सबसे अधिक वैक्सीन एशियन अस्पताल में लगाई गई। यहां पर 103 स्वास्थ्यकर्मियों का वैक्सीनेशन किया गया। इसी तरह फोर्टिस अस्पताल में 85 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। पार्क अस्पताल में 66 और बीके सिविल अस्पताल में 65 लोगों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि 20 फरवरी तक सभी स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की पहली डोज लगा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें