फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए महिलाओं ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम : ‘पानी नहीं तो वोट नहीं’
विज्ञापन


फरीदाबाद। पेयजल संकट से जूझ रहे एसजीएम नगर सी ब्लॉक के लोगों के सब्र का बांध बृहस्पतिवार को टूट गया और महिलाओं ने 22 फुट रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों ने ‘पानी नहीं तो वोट नहीं’ के नारे भी लगाए। महिलाओं ने निगम अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जमकर नारेबाजी की। इस दौरान करीब दो घंटे यातायात भी बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि कॉलोनी वासी चार माह से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। नगर निगम में शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरीवश उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। उन्होंने चुनाव में वोट का बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी। एसजीएम नगर सी ब्लॉक निवासी निर्मला, मंजू, गीता आदि ने बताया कि कालोनी में जनवरी से पानी की समस्या है। पहले नलों में थोड़ा-थोड़ा पानी आता था, दो माह से वह भी नहीं आ रहा है। कालोनी में लगे ट्यूबवेल खराब पड़े हैं। इस भीषण गर्मी में लोगों को 500 का टैंकर अब 800 रुपये में खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है। नगर निगम अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं, मगर अधिकारी आश्वासन देकर लौटा देते है। कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि आखिर कब तक ऐसे चलता रहेगा। लोग परेशान है अधिकारी सुनते नहीं है। महिलाओं ने कहा कि जब वोट मांगना होता है तो नेता भिखारी बनकर घर घर आते हैं। अब जब हमें उनकी जरूरत होती है तो वह आंख दिखाते हैं। इसलिए जब उन्हें पानी नहीं मिलेगा तो वह वोट का भी बहिष्कार करेंगी। जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसजीएम नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया और ट्रैफिक सुचारु कराया। मौके पर पहुंचे एसएचओ ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह इस मामले में खुद नगर निगम के संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे। जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें