फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताओं में डीएवी को सर्वाधिक पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं में डीएवी को सर्वाधिक पुरस्कार
विज्ञापन

फरीदाबाद। पंडित जवाहर लाल नेहरू सरकारी कॉलेज के द्वारा कानूनी साक्षरता सेल के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें क्विज, वाद विवाद, निबंध लेखन, प्रचार-वाक्य (स्लोग्न) लेखन, कविता पाठ, चित्र लेखन, वृत्तचित्र फिल्म, स्किट समेत कुल 10 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें डीएवी शताब्दी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी और अधिकतम पुरस्कार अपनी झोली में डाले। कालेज के विद्यार्थियों ने क्विज, पीपीटी, डिबेट (विपक्ष), स्लोगन राइटिंग कविता पाठ, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, ऑन द स्पॉट पेंटिग प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार और पीपीटी में ही तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इस शानदार उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य डा. सतीश आहूजा ने कॉलेज के डीन प्रो. मुकेश बंसल, इंचार्ज डा. सुनीति आहूजा को शुभकामनाएं दी। प्रतिवर्ष होने वाली इन प्रतियोगिताओं में से ही चयनित छात्रों को मंडल स्तरीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्राप्त होता है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें