ऑल राउंडर प्रदर्शन कर अंकित बने मैन ऑफ द मैच
फरीदाबाद। पाली मैदान में खेले गए रविंद्र फागना अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में ऑरो स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने जगमुख क्रिकेट अकादमी की टीम को 72 रन हराया। शानदार प्रदर्शन के लिए अंकित कुकरेजा को मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया। आईसीसी लेबल ए कोच धर्मेंद्र फागना ने बताया कि ऑरो स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए। सौरभ राय 80 रन, मुदस्सर अली ने 75 रन और अंकित कुकरेजा ने 40 रन बनाए। जगमुख क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज चमन राठी और आदित्य ने तीन-तीन विकेट, शिवशक्ति ने एक विकेट ली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगमुख क्रिकेट अकादमी की टीम 36 ओवर में 190 रन पर आल आउट हो गई। बल्लेबाज हिमांशु ने 78 और मोहित राठी ने 25 रन बनाए। ऑरो स्पोर्ट्स क्लब के गेंदबाज मुकुल लांबा, अक्षयदीप और अंकित कुकरेजा ने तीन-तीन विकेट लिए। ब्यूरो